नई दिल्ली। एक बड़ो खबर सामने आई है। दिल्ली में CM अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेताओं में दो टूक बनती हुई दिखाई दे रही है।
वहीं दसूरी तरफ दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित की नेतृत्व वाली गुट ‘आप’ से गठबंधन के खिलाफ है। जबकि दूसरी तरफ अजय माकन की गुट अब इसके समर्थन में है।
वहीं दोनों ने अपने-अपने नजरिये से कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को पत्र लिखा है। साथ ही यह माना जा रहा है कि इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी जल्द ही अपना फैसला ले सकते हैं।
वहीं इस पत्र में शीला दीक्षित की गुट ने लिखा है कि कांग्रेस को इस पार्टी से भविष्य में नुकशान होगा। शीला के गुट ने पत्र में पार्टी को दिल्ली में अकेले लड़ने की सलाह दी है।