नई दिल्ली। मंगलवार को प्रयागराज कुंभ में CM योगी की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक से पहले CM योगी आदित्यनाथ ने अपनें मंत्रियों के साथ कुंभ में डुबकी भी लगाया।
उस दौरान CM योगी के साथ कई कैबिनेट के मंत्री भी मौजूद थे। CM योगी की कुंभ में डुबकी लगाते हुए उनकी तस्वीर बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
इसी कड़ी में CM योगी की तस्वीर को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने CM योगी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं। जय गंगा मैया की।’
गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं!
जय गंगा मैया की! pic.twitter.com/qAmHThAJjD— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 29, 2019
वहीं यह कहा जा रहा है कि शशि थरूर के इस ट्वीट के बाद राजनीति गरमा सकती है। ट्वीटर पर लोग थरूर की इस पोस्ट की आलोचना भी कर रहे है और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के गंगा स्नान की तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं।