नई दिल्ली। बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने जाति और धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया। जिसको लेकर अब सियासत तेज हो गयी है। अब डॉ. सीपी जोशी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने जोरदार पलटवार किया है।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सीपी जोशी पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘सीपी जोशी हमारी जात नहीं जमात है, देशभक्तों की जमात है। जोशी अगर चाहें तो शामिल हो सकते हैं।
वहीं इससे पहले डॉ. सीपी जोशी के बयान को कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि जोशी को खेद प्रकट करना चाहिए। राहुल गांधी ने जोशी के इस बयान को कांग्रेस के आदर्शों के खिलाफ बताया। जिसके बाद सीपी जोशी ने अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांग ली है।
बता दें, कांग्रेस नेता डॉ. सीपी जोशी ने PM पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति पर सवाल खड़ा किया था। साथ ही गुरुवार को नाथद्वारा में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि ब्राह्मण ही धर्म के बारे में बोल सकता है।