रोबिन कपूर,
फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के शीशमबाग में सड़क किनारे बने शनिदेव मंदिर का गेट तोड़ने के बाद में विवाद की स्थित बन गयी। घटना की सूचना पर क्षेत्र छाबनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी दिमागी कमजोर बताया जा रहा है।
सीओ सिटी कार्यालय के निकट बने धार्मिक स्थल शनि देव मंदिर का शीशम बाग निवासी खलील पुत्र जहीर आलम ने धार्मिक स्थल का गेट तोड़ दिया। जब कुछ लोगो ने इसका विरोध किया। तो आरोपी ने उन पर पथराव कर दिया| घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर एएसपी अशोक कुमार, सीटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह पटेल, सीओ सिटी आलोक कुमार भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये। पुलिस ने आरोपी को उसके घर पर ही दबोच लिया।
उसे कोतवाली भेज दिया गया। मौके पर भीड़ लग गयी। कुछ साम्प्रदायिक नेताओं ने मामले को हवा देनी चाही लेकिन लोगों की सूझ बूझ के आगे उनकी एक न चल सकी। सपा नेता राघव मिश्रा ने 51 सौ रूपये दिये और पुलिस के सहयोग से मंदिर के गेट को पुन: लगवाया। स्थानीय निवासी शिवम् गुप्ता, महेन्द्र सिंह, अजय, विशाल आदि ने सीओ सिटी को कार्यवाही के लिये ज्ञापन दिया।
सीओ सिटी आलोक कुमार ने बताया की अभी तहरीर नही मिली। जाँच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। विवाद समाप्त हो गया है। मंदिर का निर्माण करा दिया गया है।