
मीनाक्षी मिश्र
उत्तरकाशी। रिश्ते की मर्यादा हुई तार तार। वर्तमान समय में आधुनिकता की हवस के चलते वहसी दरिंदों को रिश्तों की मार्यादा का भी भान नही रहा है। उत्तरकाशी के धरासू क्षेत्र में एक मामा ने रिश्तों को ही कलंकित कर दिया। उसने घर आई भांजी को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तरकाशी, धरासू थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी भांजी (विवाहिता) को अपने घर पर हवस का शिकार बनाया। धरासू पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी दिचली गांव निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
टिहरी जनपद के लंबगांव थाना क्षेत्र की एक विवाहिता यहां दिचली स्थित अपने मामा के घर आई थी। आरोप है कि इस दौरान मामा ने उससे दुष्कर्म किया।
विवाहिता जब अपने घर वापस पहुंची तब उसने परिजनों को इस घटना की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने टिहरी जनपद के लंबगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। घटना धरासू थाने की होने के कारण मुकदमा ट्रांसफर कर दिया गया।
धरासू थाना पुलिस ने आरोपी मामा जैश कुमार निवासी दिचली चिन्यालीसौड को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रवींद्र यादव ने बताया कि आरोपी युवक को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।