सत्यम शुक्ल
इलाहाबाद। जन्दगी की जद्दोजहद में जिंदगी इतनी सस्ती होगी इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। जहाँ बीते वक्त में परिवार में एक संस्कार की बानगी देखने को मिलती थी वही वर्तमान समय में परिवार मामूली कहा सुनी को भी आधुनिक बच्चे बर्दाश्त नही कर पाते , और अपनी आह लीला तक समाप्त करने की सोच लेते हैं।
इसी तरह की दुखद घटना लेडियारी के खीरी थाना क्षेत्र के नीबी गाँव में घटित हुई। जहाँ पर एक बालक मामूली कहा सुनी पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर बैठा। दरअसल आज एक बालक मनोज सिंह उम्र तकरीबन 12 वर्ष पुत्र रविन्दर सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार मनोज को उसके घर वालों ने ही किसी सन्दर्भ में डाट दिया। जिससे छुब्ध होकर उसने खतरनाक कदम उठाते हुए जहर निगल लिया। वही जानकारी पर घर वाले तुरन्त उसे लेकर इलाहाबाद की ओर भागे।
किन्तु उसी समय रास्ते में जाम लगने के कारण अस्पताल पहुँचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी। और बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसका दाह संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया । जो कि उनकी कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लाता है।