उत्तरप्रदेश डेस्क। मोदी फॉर पी एम 2019 संगठन की नवनियुक्त अमेठी जिलाध्यक्ष व जनमंच न्यूज़ पत्रकार मीनाक्षी मिश्रा को आज उनके निवास पर बधाई देने के लिये भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी, लल्लन मौर्य जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग ने बधाई दी।
इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष भादर पवन ओझा, मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर विपिन विहारी शुक्ल, त्रियुगी नारायण शुक्ल मंडल अध्यक्ष अमेठी, सदा शिव पांडेय अधिवक्ता, ओम प्रकाश मिश्रा अधिवक्ता, राम यज्ञ तिवारी, डॉ राम शरण मौर्य जिला पंचायत सदस्य, रमेश कुमार गुप्ता, सुशिल कुमार उपाध्याय, एस पी शुक्ला इत्यादि लोगों ने बधाई दी।

File Photo: Journalist Meenakshi Mishra
मीनाक्षी मिश्रा ने बताई कि मोदी मिशन 2019 को सफल बनाने के लिये व जनता तथा सरकार के बीच की खाई पाटते हुए हर आखिरी व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये हर संभव प्रयास किया जायगा तथा निष्पक्ष रुप से आम जनताओं के लिए पत्रकारिता भी की जायेगी।