अंकुर मिश्रा की रिपोर्ट-
वाराणसी। PM मोदी के संसदीय छेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चहल पहल से सटे रहने वाला इलाका रात के अंधेरो में भी हलचल में रहती है। यह अवैध काला कारोबार वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके के कुबेर कॉम्प्लेक्स का यह नजारा है।
जहां शाम होते ही वाराणसी के कई घरानों के लड़केलड़कियां इस डिस्को बार मे नजर आते है और यहां शाम होते ही शराब का पटियाला पैक लगना शुरू हो जाता है। हद तो तब पार होती है, जब यहां लड़के लड़कियां नशे में चूर हो जाते है और अपना आपा खो देते है। यहां लोग शराब पीकर नशे में डीजे पर खूब झूमते नजर आते है। सूत्रों से जानकारी मिली जानकारी के अनुसार यह अवैध डिस्को बार का काला कारोबार प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा है और सिगरा पुलिस के सरफरोशी में चल रहा है।
आखिर ये डिस्को बार का अवैध लाइसेंस कौन दिया फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि ये काम प्रशासन का है। प्रशासन अपराधी पकड़ने में कोई कसर नही छोड़ते है।
लेकिन जो ये खुला अवैध कारोबार कैसे चल रहा है? इसको पकड़ने में प्रशासन नाकामयाब क्यों है? क्योंकि ये साफ़ है कि ऊपर से नीचे के लोग काली कमाई खा रहे है। शायद इसमे बड़े नेताओं का भी बड़ा हाथ भी बताया जा रहा है। इसके पहले भी इस खबर को प्रमुखता से चलाई जा चुकी है। लेकिन प्रशासन मौन है और अबतक कोई कार्यवाही नही हुई है।