पुलिस के अनुसार पकड़े गये बदमाशों के नाम शम्भूनाथ सिंह पुत्र स्व गंगा सिंह और अमित सिंह पुत्र श्री जसकरन सिंह हैं…
इन धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल प्रभारी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 52/18 में पकड़े गये अभियुक्तों पर IPC की धारा 419/420/467/468/471/ 406/377/376/120बी लगी हुई हैं। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद लक्सा पुलिस ने फरीदाबाद जाकर दोनों आरोपियों को उनके घर से पकड़ा है।
एक कानपुर और एक सुल्तानपुर निवासी
पुलिस के अनुसार पकड़े गये बदमाशों के नाम शम्भूनाथ सिंह पुत्र स्व गंगा सिंह और अमित सिंह पुत्र श्री जसकरन सिंह हैं। सुल्तानपुर निवासी शंभूनाथ सिंह और कानपुर निवासी अमित सिंह को लक्सा पुलिस ने फरीदाबाद के सिविल लाइन सेक्टर नं0 23 थाना मुजेसर से गिरफ्तार किया है। शंभूनाथ की उम्र 58 वर्ष, जबकि अमित की उम्र 28 साल बतायी जा रही है।
जालसाजी से लेकर बलात्कार तक के आरोप
इन दोनों पर आपराधिक षडयंत्र रचना, जालसाजी करना, बलात्कार करना और अप्राकृतिक दुष्कर्म करने जैसे केस दर्ज हैं। दोनों को गिरफ्तार करने वाली लक्सा थाने की टीम में सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र, सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, कांस्टेबल अमरेश बहादुर शामिल हैं।